कटिहार, अप्रैल 20 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के कर्णपुर पंचायत अंतर्गत धामुवा हाट से कर्णपुर दारौल मोड़ के बीच 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन का पोल टूट जाने से पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली नहीं रहने से इलाके के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल टूटने की सूचना बिजली विभाग को कई बार दी गई। बावजूद इसके अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग, पंखा-कूलर जैसी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.