हजारीबाग, नवम्बर 28 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में प्राचार्य डॉ कीर्तीनाथ महतो की अध्यक्षता में एन एस एस के द्वारा संविधान दिवस मनाया गया । संविधान दिवस के अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान विश्व के सबसे विस्तृत एवं सर्वसमावेशी संविधानों में से एक है। भारतीय लोकतंत्र की नींव इसी संविधान पर टिकी है। मौके पर सिकरी ओपी थाना प्रभारी, डॉ सुरेश महतो, नरेश कुमार दांगी, डॉ अन्नु कुमारी, ऋतुराज, रंजीत प्रसाद, डॉ ललिता कुमारी, डॉ चंद्रशेखर राणा, रामकिशोर प्रसाद दांगी, लालदेव महतो, डॉ सनवीर कुमार , नेमधारी राम,अनिता देवी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.