प्रयागराज, मई 8 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र के अजबैया गांव में कर्ज तले दबे एक सिक्योरिटी गार्ड ने शुक्रवार को जहर खाकर जान दे दी। श्यामलाल वर्मा के 40 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार वर्मा प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। पिता श्यामलाल ने बताया कि गुरुवार देर शाम एक रिश्तेदार के यहां निमंत्रण से वह सपरिवार घर लौटा। शुक्रवार सुबह 8 बजे वह बाजार से बच्चों के लिए ब्रेड पकौड़ा ले आया। घर के अंदर तीनों बच्चों को ब्रेड पकौड़ा देकर महेंद्र एक ब्रेड पकौड़ा लेकर घर से बाहर निकला। थोड़ी देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई। वह उल्टियां करते हुए बताया कि जहर खा लिया है। आननफानन में परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी पिंकी ने बताया कि कुछ लोगों से महेंद्र ने कर्ज लिया था। कर्ज अदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.