औरैया, अप्रैल 4 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम भौनकपुर में महज 24 घंटे के भीतर दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। शुक्रवार को जहां गेहूं के खेत में एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैली थी, वहीं शनिवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से माहौल और गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र लाखन सिंह ने शुक्रवार रात किसी समय अपने घर की छत पर पिलर में लगे सरिया से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार तड़के जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने छत पर शव लटका देखा और घर में सो रही उसकी पत्नी को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। बताया गया कि कुलदीप की शादी 29 अप्रैल 2025 को चकरनगर इटावा के नगला जोर निवासी नीशू के साथ हुई थी। शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.