झांसी, फरवरी 17 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव लखावती में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। खेत पर उसका शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव लखावती निवासी कैलाश कुशवाहा (45) बेटा चिंतामन कुशवाहा किसान थे। वह खेती-बाड़ी के साथ मजदूरी भी करते थे। बीती शाम वह घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। वहां उन्होंने पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और झूल गए। देर रात जब नहीं लौटे तो परिजनों को शंका हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो दंग रह गए। कैलाश का शव फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़े। वहीं फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजन फूट-फूटकर कर रो पड़े। मृतक...