कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में शुक्रवार को कर्ज से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शाम करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। इस्माइलपुर निवासी रमेश सरोज (32) पुत्र स्व. पितई सरोज मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। रमेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सोनावती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रमेश की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.