सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लोगों के कर्ज से परेशान सामानों की सप्लाई करने वाला एक युवक घर से भाग गया था। पिता की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। युवक को बस्ती जिला के बभनान रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। आदित्य (22) पुत्र राजेश निवासी बर्डपुर नंबर 10 टोला ढेबरुआ थाना मोहाना शहर के बांसी तिराहा के पास एक दुकान कर सामानों की सप्लाई करने का काम करता था। इस बीच लोगों से सामानों का एडवांस लेने के बाद वह सप्लाई नहीं कर सका इससे परेशान था। हालांकि किसी ने इसकी शिकायत नहीं की थी। उसके घर से मंगलवार को अचानक गायब होने पर पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में लग गई। सर्विलांस सेल को उसकी अंतिम लोकेशन बस्ती मिली थी इसके बाद मोबाइल स्वीच ऑफ हो...