लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक का कर्ज और नोटिस का डर एक परिवार को लील गया। लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के नीवा गांव में कर्ज से परेशान एक अधेड़, उनकी पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शुक्रवार तड़के तीनों एक ही कमरे में अचेत अवस्था में मिले। मुंह से झाग निकल रहा था। मां और बेटे की मौत हो गई। अधेड़ ट्रामा सेंटर के आईसीयू में भर्ती हैं और हालत गंभीर बनी हुई है। नीवा गांव निवासी रूप नारायण चौरसिया उम्र 55 वर्ष, उनकी पत्नी तारावती उम्र 50 वर्ष और बेटे संदीप उम्र 30 वर्ष गांव के बाहर सड़क किनारे चाय का होटल चलाते थे। शुक्रवार तड़के संदीप का छोटा भाई कमरे में पहुंचा तो पिता तड़प रहे थे। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। उसने चीख-पुकार मचाई। मोहल्ले वाले दौड़े और तीनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने तारावती और संदीप को मृत घोषित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.