लखनऊ, जनवरी 14 -- बीकेटी, संवाददाता। बख्शी का तालाब इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी के मुताबिक पति पर कई लोगों का कर्ज था। कर्ज अदा न कर पाने से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाया था। जिसके बाद केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हुई है। भौली गांव निवासी 35 वर्षीय मो. यासीन मजदूरी पेशा था। पत्नी सन्नो के मुताबिक यासीन पर कई लोगों का कर्ज था। जिसको लेकर वह बहुत परेशान रहते थे। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर के भीतर ही कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर शाढ़ामऊ स्थित सौ शैया अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक देखकर केजीएमयू रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात यासीन की मौत हो गई। सन्नो ने बताया कि उनके एक लड़की जोया 12 वर्ष के अलावा तीन लड़के सुहेल, फुरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.