बांदा, मार्च 30 -- बांदा। संवाददाता कर्ज से परेशान फल विक्रेता ने कमरे के अंदर छत के बयाला में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मुक्ती धाम निवासी 42 वर्षीय रामशरन पुत्र रमेंश ने रविवार की रात कमरे के अंदर छत के बयाला में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर पहुंचे छोटे भाई दिनेश ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई । किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचा देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवाले में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे भाई दिनेश ने बताया कि वह...