लखनऊ, मार्च 20 -- राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित नीवा गांव में कर्ज के दबाव से परेशान एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा जहर खा लेने की ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के मुखिया की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में जारी है। जानकारी के मुताबिक रूप नारायण चौरसिया (55), उनकी पत्नी तारावती (50) और बेटे संदीप (30) ने जहरीला पदार्थ खा लिया।जहर खाने से मां-बेटे की मौत, आईसीयू में पिता घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तारावती और संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं रूप नारायण की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.