कर्ज से परेशान दवा कंपनी कर्मचारी ने फांसी लगाई
लखनऊ, अगस्त 5 -- सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्ट नगर में किराए पर फ्लैट में रह रहे देहरादून गढ़ी कैंट के मनीष कैंथ (53) ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक मनीष के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी पर दोष न ठहराते हुए खुदकुशी की बात लिखी है। उधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनीष ने कई लोगों से कर्ज के तौर पर उधार रुपए ले रखा था। लेनदार रुपए मांगते थे। लेनदारों ने पत्नी, बेटे, बेटी को भी कई बार कॉल किया। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.