झांसी, जुलाई 22 -- झांसी। थाना शाहजहाँपुर क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव बकुवां बुजुर्ग में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि समय पर बारिश न होने से पूरी धान की फसल बर्बाद हो गई थी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बकुवां बुजुर्ग निवासी 43 वर्षीय नरेंद्र बेटा बालमुकुंद किसान थे। उनकी पास करीब 30 बीघा जमीन है। जिस पर धान की फसल बोई थी। बीती रात परिजनों के साथ उन्होंने खाना खाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। तभी नरेंद्र उठे और अंदर के कमरे में गए। वहां उन्होंने साड़ी के सहारे फांसी के फंदा बनाया और झूल गए। सुबह जब परिजन नींद से जागे नरेंद्र की कोई आहट नहीं हुई। उन्होंने अंदर के कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। नरेंद्र का शव फांसी ...