हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। कस्बा सरीला में एक किसान ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र के अनुसार फसल खराबी और बैंक के कर्ज से पिता परेशान थे। थाना जरिया के सरीला कस्बे के मांझखोर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय जयपाल पेशे से किसान हैं। तीन पुत्रियां व एक पुत्र के पिता जयपाल दो पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। इनके पास करीब छह बीघा के आसपास खेती है। जयपाल बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि उनका शव रामकुमार मिश्रा निवासी जलालपुर के पशुबाड़े की अटारी ...