कन्नौज, मार्च 8 -- तालग्राम, संवाददाता। बेटी की शादी के लिए लिए गए कर्ज से परेशान एक किसान की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर लोधी निवासी जदुनाथ राजपूत 52 वर्षीय रविवार सुबह घर से खेतों की ओर गए थे। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें खेत में बदहवास हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले गए, जहां डॉ. जितेंद्र कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टर ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन परिजन शव को घर ले गए और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, जदुनाथ राजपूत ने बेटी शिखा की शादी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.