नई दिल्ली, मार्च 24 -- रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी कर्ज के जाल से बाहर निकलने के हर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने समूह के बकाया देनदारियों के समाधान के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सामने औपचारिक पहल की है। उन्होंने हालिया कानूनी उदाहरणों और अपने पिछले री-पेमेंट रिकॉर्ड का हवाला देते हुए एक स्ट्रक्चरल रिजॉल्यूशन प्रोसेस शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में अनिल अंबानी ने पत्र के जरिए भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी-सीईओ देबदत्ता चंद से संपर्क किया है।क्या है पत्र में? इन पत्रों में अनिल अंबानी ने एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्व में एक लेंडर्स कमेटी गठित करने का अनुरोध किया है। इस कमेटी का उद्देश्य समूह की वास्तविक और कानूनी रूप से बकाया देनदारियों को स्पष्ट...