नई दिल्ली, मई 5 -- मुंबई। बैंक क्षेत्र के दिग्गज दीपक पारेख ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं से बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के सामने कोई बड़ा प्रणालीगत जोखिम नहीं है लेकिन कर्ज वृद्धि में अल्पकालिक सुस्ती आ सकती है। एचडीएफसी लि. के पूर्व चेयरमैन पारेख ने कहा, व्यापक वित्तीय प्रणाली मजबूत एवं पर्याप्त पूंजी वाली बनी हुई है लेकिन मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां नए ऋण की मांग तथा समग्र कारोबारी गति को प्रभावित कर सकती हैं। इसका असर तेल, विमानन, होटल व लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों पर अधिक पड़ने का अनुमान है, न कि बीएफएसआई पर।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...