मेरठ, अप्रैल 14 -- कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला ने कर्ज के लेनदेन को लेकर दूसरी पक्ष पर झूठे मुकदमों में फंसाने, जान से मारने की धमकी देने और अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दीप विहार निवासी रविता सिंह करीब 45 वर्षीय ने बताया कि पति राजेन्द्र सिंह भारतीय थल सेना में नायक के पद पर नागालैंड में तैनात हैं। महिला के अनुसार उसके सुखधाम कॉलोनी निवासी माही उर्फ मीनाक्षी से पहले अच्छे संबंध थे और दोनों के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था। यह भी पढ़ें- बरहट थाना कांड में निष्पक्ष जांच की मांग, महिला ने एसपी को दिया आवेदन महिला का आरोप है कि उसने घरेलू जरूरतों के चलते अक्तूबर 2025 में मीनाक्षी से पांच लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे, जिसके लिए स्...