नई दिल्ली, मई 1 -- ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम के लिए मध्यस्थता कर अपनी धाक जमाने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान को यूएई झटका पर झटका दे रहा है। पहले यूएई ने पाकिस्तान से अपना 3 अरब डॉलर का कर्ज वापस करने को कहा और अब एतिहाद एयरलाइन्स ने बिना नोटिस ही पाकिस्तान के 15 कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसके लिए एयरलाइन्स ने औपचारिक प्रक्रिया भी नहीं अपनाई। इन कर्मचारियों को सीधा इमिग्रेशन ऑफिस बुलाया गया और कहा गया कि 48 घंटे के अंदर आप देश छोड़ दें। सीएनएन न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक एतिहाद एयरलाइन्स ने इन कर्मचारियों को निकलाने के लिए बेहद जल्दबाजी की। एचआर ने कोई नोटिस भी नहीं जारी किया और सीधा देश छोडऩे का आदेश दे दिया गया। इसके बाद यूएई में रहने वाले पाकिस्तानियों में भी डर समा गया है। निकाले गए 15 कर्मचारियों में कुछ लोग काफी वरिष...