अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्रिकेट सट्टेबाजों का नेटवर्क शहर से लेकर देहात तक में सक्रिय है। टी-20 और आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी कराने वालों के चंगुल में कलक्ट्रेट में कैंटीन चलाने वाला युवक फंस गया। कर्ज लेकर रकम क्रिकेट के सट्टे में हार गया। पिछले एक महीने से कैंटीन बंद कर युवक गायब है। बुधवार को युवक की मां डीएम कार्यालय में रोते हुए बेटे को बचाने की गुहार लगाने पहुंची। बौनेर की रहने वाली शिवदा देवी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उनका बेटा लोकेश, जो कलेक्ट्रेट की कैंटीन चलाता था, पिछले एक महीने से वहां नहीं दिखा। कैंटीन पर ताला लटका देख मां ने जानकारी की तो पता चला कि कर्जदारों के डर से लोकेश ने कैंटीन बंद कर दी है और वह कहीं अज्ञात स्थान पर चला गया है। पीड़ित मां ने डीएम को दिए प्रार्थना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.