नई दिल्ली, जून 6 -- आज सोशल मीडिया पर सफलता की कहानियां अक्सर लोगों को प्रेरित करती हैं लेकिन कुछ अनुभव ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। मशहूर उद्यमी और मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू ने लिंक्डइन पर बीते दिनों अपनी जिंदगी का एक ऐसा ही अध्याय साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे 24 साल की उम्र में सिर्फ 14746 रुपये महीने की नौकरी से शुरुआत करके वे 29 साल की उम्र तक 33 लाख रुपये सालाना कमाने लगे। अंकुर ने कैसे तय किया ये सफर, आइए जानते हैं।अमेरिका में पीएचडी छोड़ी अंकुर वारिकू ने बताया कि 24 साल की उम्र में उन्होंने अमेरिका में चल रही अपनी पीएचडी बीच में ही छोड़ दी और भारत वापस लौट आए। उस समय उनके पास न कोई तय योजना थी और न ही भविष्य को लेकर स्पष्टता। भारत लौटने के बाद सबसे बड़ी जरूरत आर्थिक स्थिरता की थी। उन्हें किसी तरह नौकरी च...