रांची, फरवरी 24 -- वह परिवार दुख में पहले से ही था, अब तो दर्द का पहाड़ टूट पड़ा है। झारखंड में हुए एयर एंबुलेंस क्रैश की कहानी बेहद दर्दनाक है। ढाबे में लगी आग से झुलसे इसके मालिक को बचाने की वह कोशिश ही नाकामयाब नहीं हुई, बल्कि 6 और लोगों की जिंदगी खौफनाक तरीके से छिन गई। मरीज की जान बचाने के लिए परिवार ने लाखों रुपये कर्ज लेकर और दोस्तों-रिश्तेदारों की मदद से एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया था। रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस सोमवार की देर शाम करीब 7:30 बजे चतरा में क्रैश हो गई। विमान में मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे। एयर एंबुलेंस में सवार मरीज संजय कुमार के साथ उनकी पत्नी, दो पायलट और डॉक्टर समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि एयर एंबुलेंस क्रैश होकर सिमरिया के जंगल में गिरी। लातेहार के चंदवा निवासी संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.