हाजीपुर, मार्च 16 -- जंदाहा। संवाद सूत्र जंदाहा नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी एक महिला के साथ कर्ज लिए गए रुपए को लेकर गाली गलौज एवं गलत नीयत से छेड़खानी किए जाने का प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। वही महिला द्वारा जाति सूचक गाली गलौज किए जाने तथा गलत काम करने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में नगर पंचायत जंदाहा के वार्ड संख्या 3 निवासी अर्जुन राम की पत्नी समिता देवी ने जंदाहा निवासी रविंद्र झा एवं उनके पुत्र गौतम कुमार झा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि उनके पति मजदूरी करते हैं जबकि वह दाई का काम करती है। अपनी पुत्री की शादी में रविंद्र झा से 10 हजार रुपए ब्याज पर लिया था। जिसे ब्याज सहित करीब 30 हजार दे चुका है। उसके बावजूद आरोपी द्वारा और रुपया लेने का दबाव बनाया जाता है। इस बीच बीते 9 मार्च...