हापुड़, नवम्बर 27 -- पचास लाख के कर्ज के बोझ में दबे दिल्ली के कपड़ा व्यापारी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर रची गई साजिश का भंडाफोड़ होने पर ब्रजघाट गंगानगरी के श्मशान घाट में चिता पर शव की जगह डमीनुमा पुतला रखा देख हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा कड़ाई के साथ पूछताछ करते हुए कुछ ही देर के भीतर सारी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। ब्रजघाट गंगानगरी के श्मशान घाट में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे उस समय अफरा तफरी के साथ ही हर तरफ हड़कंप मच गया, जब दाह संस्कार के लिए लाया गया तीस वर्षीय युवक का शव चिता पर कोई डैड बॉडी न होकर महज डमीनुमा पुतला निकल आया। कुछ ही मिनटों के भीतर मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई, जिसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार बालियान पुलिस टीम के साथ कुछ ही देर के भीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.