वाराणसी, फरवरी 6 -- रामेश्वर, संवाद। जंसा थाना क्षेत्र के खेवली-पांडेपुर निवासी राजगीर दारा बिंद ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश गांव से थोड़ी दूर स्थित बगीचे में शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकी मिली। पास ही दारा की साइकिल और चप्पल पड़ी हुई थी। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि कर्जदारों के उत्पीड़न के चलते उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया है। पत्नी झूना देवी ने बताया कि दारा ने एक दर्जन से अधिक स्वयं सहायता समूह से लाखों रुपये कर्ज ले रखा था। माली हालत खस्ता होने से कर्ज चुका नहीं पा रहे थे। समूहों के कर्मचारी वसूली के लए आये दिन उन्हें प्रताड़ित कर करते थे। दो दिन पहले भी कुछ कर्मचारी घर पर आ धमके और बदसलूकी की। इससे झुब्ध होकर दारा गुरुवार रात दो बजे घर से निकल गए थे। सुबह तक नहीं लौटे तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.