बरेली, फरवरी 5 -- शाही। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे खजुरिया निवासी संतोष कुमार पुत्र वेदराम ने गांव से पांच सौ मीटर दूर लालपुर वाले कच्चे रास्ते के किनारे जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीर ने पेड़ से शव लटका देख गांव में सूचना दी। इस पर परिजन समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पत्नी पति का शव देख बेसुध हो गई। परिजन आननफानन युवक को पेड़ से उतारकर पास के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत बताकर इलाज करने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष ने करीब दो वर्ष पहले बैंक से कर्ज लेकर एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर और एक कार खरीदी थी। ज्यादा कर्ज में डूब जाने के कारण वह काफी समय से तनाव में था। उसका कारोबार भी ठीक से नहीं चल रहा था। युवक की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके चार साल की पुत्री व एक डेढ़ साल का पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.