बिजनौर, मार्च 24 -- चांदपुर। थानाक्षेत्र के गांव हैदरपुर स्थित एक आम के बाग में मंगलवार सुबह बाग ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। बताया गया कि उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके चलते वह काफी कर्ज में डूबा था। इसी दबाव में उसने आत्महत्या कर ली। हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव फजलपुर ढाकी निवासी 45 वर्षीय जाबिर अहमद पुत्र बुन्दू ऊर्फ बंदे हसन आम के बाग का ठेकेदार था। जाबिर ने दो वर्ष पूर्व हैदरपुर निवासी डॉ. मुनीर खालिद का आम का बाग ठेके पर ले रखा था। वहीं, गांव में ही जाबिर की परचून की दुकान भी थी। परिजनों के अनुसार लगभग 5 वर्ष से जाबिर की पत्नी गुलिस्ता कैंसर से पीड़ित है। इसके चलते जाबिर करीब 20 लाख रुपए के कर्ज में डूब गया था। आए दिन लोग उसे पैसे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.