कर्ज में डूबे परिवार का सहारा बनी संस्था
अलीगढ़, अगस्त 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुश्किल वक्त में किसी जरूरतमंद का हाथ थामना ही मानवता है। सामाजिक संस्था हैंड्स फॉर हेल्प ने ऐसा ही उदाहरण पेश किया। शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे संस्था को सूचना मिली कि जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 15 वर्षीय पवन कुमार के तीसरे ऑपरेशन के लिए जरूरी दवाइयों और रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही संस्था की टीम रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंची और बच्चे के पिता नेमसिंह से मुलाकात कर रक्त व दवाएं जुटाईं। संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हरदुआगंज के नेमसिंह ने बताया कि उनका बेटा पवन पिछले दो वर्षों से बीमारी से जूझ रहा है। इस दौरान उसके दो ऑपरेशन हो चुके हैं। लगातार इलाज में परिवार की जमा-पूंजी खत्म हो गई और वह कर्ज के बोझ तले दब गया। अब तीसरे ऑपरेशन के लिए दवा और रक्त की जरूरत थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.