देहरादून, मार्च 22 -- आर्थिक तंगी और कर्ज के बढ़ते दबाव ने देहरादून में एक कारोबारी की जिंदगी लील ली। राजधानी के ओल्ड राजपुर, चौक बाजार निवासी 46 वर्षीय कारोबारी अमरीश गोयल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में भी शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के घर पर कर्जदारों का आना-जाना शुरू हो गया था। इससे वह काफी परेशान थे। बताया जा रहा है कि अमरीश गोयल प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ-साथ सीमेंट-सरिया के कारोबार से जुड़े थे। कारोबार में उतार-चढ़ाव के चलते उन्हें कई बार कर्ज लेना पड़ा, जो समय के साथ भारी बोझ बनता चला गया। हालात ऐसे हो गए कि कर्जदार लगातार पैसे के लिए उनके घर तक पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- देहरादून और हरिद्वार स्टेशन 15 करोड़ में संवरेंगे, कुंभ से पहले हाईटेक सुविधाएंलेनदारों क...