नई दिल्ली, अगस्त 7 -- नई दिल्ली, प्रसं। कर्ज में डूबे 35 वर्षीय कारोबारी ने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ डाली। शाहबाद डेरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर मंगलवार को युवक को बरामद कर लिया। युवक ने पूछताछ में सच्चाई बता दी जिसके बाद एफआईआर रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। रोहिणी सेक्टर 28 निवासी सत्तन बाबू ने सोमवार को शाहबाद डेरी पुलिस से संपर्क कर बेटे के अपहरण की जानकारी दी थी। पीड़ित ने बताया था कि उनका बेटा 35 वर्षीय प्रशांत मेडिकल उपकरण का कारोबारी है। वह सोमवार दोपहर को अपनी कार से काम के लिए निकला था। प्रशांत ने कुछ ही समय बाद परिजनों को फोन कर बताया कि सड़क दुर्घटना में एक गाड़ी से टक्कर हो गई है। वह एक बुजुर्ग दंपति कोउनके घर छोड़ने के लिए जा रहा है। इस जानकारी देने के कुछ समय बाद प्रशांत का मोबाइल बंद ...