नई दिल्ली, जुलाई 14 -- PC jeweller share price: सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बिकवाली मोड में नजर आया। इस बीच, मल्टीबैगर ज्वेलरी स्टॉक पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) के शेयर में भारी उतार-चढ़ाव दिखा। इंट्रा-डे के दौरान कंपनी के शेयर करीब 2 पर्सेंट उछलकर 10.13 रुपये तक पहुंच गए तो 9.79 रुपये इसका लो रहा। शेयर में ये हलचल इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी ने फंड जुटाने की योजना बनाई है। बता दें कि कंपनी कर्ज मुक्त होने की कगार पर है।कंपनी ने खुद किया ऐलान कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स गुरुवार, 16 जुलाई, 2026 को एक मीटिंग करेगा। इस मीटिंग में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह कंपनी की बिजनेस ग्रोथ को तेजी देने और भविष्य के मौकों...