काशीपुर, जून 17 -- जसपुर। नादेही चीनी मिल ने किसानों के गन्ना भुगतान कर दिया है। मिल ने किसानों को 8 करोड़ 51 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है, जिससे किसानों का बकाया पूरी तरह समाप्त हो गया है। भुगतान की राशि किसानों के खातों में भेज दी गई है। चीनी मिल के प्रभारी जीएम राजवीर सिंह ने बताया कि पेराई सत्र में खरीदे गए 12.18 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 1,16,688 कुंतल चीनी का उत्पादन किया गया। इस दौरान चीनी परता 9.75 प्रतिशत रही। सभी किसानों का पूरा भुगतान कर दिया गया है। जीएम ने किसानों से आगामी पेराई सत्र के लिए अधिक से अधिक गन्ने की आपूर्ति करने की अपील की। उधर, चीनी मिल से पूरी भुगतान राशि मिलने पर किसान प्रसन्न हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...