नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर में गुरुवार को तूफानी तेजी आई है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 14.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद पीसी ज्वैलर के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने अपना पूरा लोन चुकाकर कर्ज-मुक्त का दर्जा भी हासिल कर लिया है। पीसी ज्वैलर अपने शेयर का 10 टुकड़ों में बंटवारा भी कर चुकी है। कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में 28% की ग्रोथपीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि अच्छी कंज्यूमर डिमांड की वजह से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका बिजनेस परफॉर्मेंस मजबूत रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना 28 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है, जो...