गया, मई 25 -- अखिल भारतीय किसान सभा, बिहार खेत मजदूर यूनियन और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले सोमवार को गया शहर में किसानों, खेत मजदूरों और नौजवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बावजूद जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में लोग आजाद पार्क पहुंचे और वहां से जुलूस निकालकर जिला प्रशासन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आजाद पार्क से जीबी रोड, कोतवाली थाना और हेड पोस्ट ऑफिस होते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान किसानों के कर्ज माफ करने, बिहार फसल बीमा योजना लागू करने, जली हुई रवि फसल के लिए प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये मुआवजा देने, किसानों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराने और बीज व विद्युत अधिनियम 2025 वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती क...