नई दिल्ली, जुलाई 16 -- ​PC Jeweller share price: शेयर बाजार में लिस्टेड कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जो कर्ज फ्री हो चुके हैं। इनमें से एक स्टॉक PC ज्वेलर्स का भी है। 10 रुपये के स्तर के शेयर वाली यह कंपनी अब कर्ज मुक्त हो गई है। हालांकि, गुरुवार को प्रॉफिट बुकिंग के कारण यह शेयर 3 पर्सेंट से ज्यादा गिर गया। बता दें कि बुधवार को ही कंपनी ने कर्ज-मुक्त होने की घोषणा की थी और शेयरों में 7% से अधिक की बढ़त देखी गई थी। इसके बाद अब गुरुवार को शेयर 10.27 रुपये के स्तर पर रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 18 रुपये और 7.45 रुपये रहा।समय से पहले कर्ज चुकता 15 जुलाई को मार्केट बंद होने के बाद एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसने एक और बैंक के साथ 30 सितंबर 2024 के सेटलमेंट एग्रीमेंट की शर्तों के तहत अपना सारा बकाया कर्ज सफलतापूर्वक...