कर्ज पर ब्याज मामले में किसानों को बड़ी राहत, इस जिले को लॉ कॉलेज की सौगात; मोहन कैबिनेट ने लिए ये महत्वपूर्ण फैसले
भोपाल, जून 23 -- मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के लाखों किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज के मामले में एक बड़ी राहत दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सीएम यादव के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने किसानों को ऋण चुकाने में अधिक सुविधा और लचीलापन देने का फैसला किया। इसके तहत अब किसानों को साल में दो बार ऋण चुकाने की बजाय साल में सिर्फ एक बार यानी ऋण लेने के सालभर बाद ही उसे चुकाने की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले अबतक उन्हें कर्ज चुकाने के लिए खरीफ एवं रबी सीजन के लिए अलग-अलग ड्यू डेट दी जाती थी। लेकिन अब सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त करते हुए कर्ज चुकाने के लिए ऋण लेने की तारीख से 12 महीने बाद की ड्यू डेट देने संबंधी बदलाव करने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.