कर्ज न चुका पाने पर मां ने तीन बेटियों संग जहर खाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- कर्नाटक में कर्ज देने वालों के दबाव से परेशान एक महिला ने अपनी तीन बेटियों संग जहर खा लिया। इसमें महिला और उसकी एक बेटी की शनिवार को मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय सविता और उनकी आठ वर्षीय बड़ी बेटी निवेदिता के रूप में हुई है। दोनों ने हुबली के कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सविता की दो अन्य बेटियां छह वर्षीय भाग्यलक्ष्मी और नौ वर्षीय हर्षिता का अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना धारवाड़ जिले के करडीगुड्डा गांव की है। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला है कि सविता ने कई स्वयं सहायता समूहों से कर्ज लिया था। उन्होंने तीन लाख रुपये के लिए अपनी कृषि भूमि भी गिरवी रखी थी। इसके अलावा उन्होंने निजी लोगों से भी करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज देने वालों की ओर से लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.