नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- कर्ज का बोझ ना केवल आर्थिक परेशानी देता है, बल्कि मानसिक चिंता भी बढ़ा देता है। हिंदू धर्म में मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ मंगल देव और हनुमान जी की उपासना का भी महत्व बताया गया है। आज 8 सितंबर 2026 को शिव भक्त भौम प्रदोष का व्रत रखे हुए हैं। धार्मिक मान्यता है कि भौम प्रदोष पर मंगल से जुड़े मंत्र और स्तोत्र का पाठ करने से कर्ज संबंधी परेशानियों में राहत की कामना की जा सकती है। इस दिन ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करना विशेष लाभकारी माना जाता है।आज है भौम प्रदोष का पावन दिन त्रयोदशी तिथि जब मंगलवार के दिन आती है, तब इसे भौम प्रदोष कहा जाता है। इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा है। मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है और मंगल को भू...