पीलीभीत, अप्रैल 19 -- बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी राजकुमार मिश्रा ने एसपी के आदेश पर थाना बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उन्होंने पड़ोस के गांव चिंतापुर में स्थित दो एकड़ भूमि को 45 लाख में बिक्री किया था। आरोप है कि रिश्ते में जिला शाहजहाँपुर के थाना निगोही के गांव चौढेरा निवासी साढू मनोज कुमार ने अपना कर्जा चुकाने हेतु 25 लाख रूपये की जरूरत की बात कहकर मांगे। विश्वास करके उसको चेक और नगद के माध्यम से कई बार मे 25 लाख रुएय उधार दे दिए। काफी समय बाद जब रूपये मांगे तो आरोपी टाल मटोल करता रहा। यह भी पढ़ें- जमीन सौदे में 69.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप आरोप है कि 27 मार्च 2026 को अपने लडके अभिषेक मिश्रा के साथ रूपये मांगने उसके गाँव गया, तो आरोपी झगडा करने लगा मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देने ल...