कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने रची लूट की झूठी कहानी, भेजा जेल
हरदोई, मई 15 -- सांडी। कर्ज के बोझ से दबे एक युवक ने अपनी ही मां के रुपये हड़पने के लिए लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ निवासी कुमारा देवी अपने पुत्र रामू के साथ प्लॉट बिक्री के बकाया दो लाख रुपये तथा 10 हजार रुपये नकद लेकर घर लौट रही थी। बताया गया कि गुरुवार को रामू अपनी मां को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बिलग्राम जाने के दौरान ऑटो में बैठने के समय तीन बाइक सवार बदमाशों ने नकदी से भरा बैग झपट लिया। झपट्टा मारने के दौरान उसकी मां ऑटो से गिरकर घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.