कौशाम्बी, मार्च 7 -- तहसील के बरौलहा गांव निवासी किसान की भूमि बैंक में कर्ज अदा करने के बाद भी बंधक मुक्त नहीं हुई है। पीड़ित किसान ने एसडीएम से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। चरवा के बरौलहा गांव निवासी मसुरियादीन किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले बैंक आफ बड़ौदा की बेनीराम कटरा शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2.25 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण देने के दौरान बैंक ने उनकी कृषि योग्य भूमि को बंधक रख लिया था। किसान का कहना है कि छह माह पहले उन्होंने ब्याज सहित पूरा ऋण बैंक में जमा कर दिया और नोड्यूज प्रमाण पत्र हल्का लेखपाल को भी दे दिया। बावजूद इसके अब तक उनकी भूमि बंधक मुक्त नहीं हो सकी है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित किसान ने शनिवार को एसडीएम से शिकायत कर भूमि बंधक मुक्त कराने की गुहार लगाई। एसडीएम ...