बिजनौर, जून 20 -- किरतपुर। नगर के मोहल्ला जाटान निवासी 40 वर्षीय नीरज पुत्र ज्ञान सिंह की मौत के बाद परिजनों ने गुरुवार देर रात थाने पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि ब्याज पर लिए गए करीब एक लाख रुपये के तगादे को लेकर व्यापारी ने युवक को दुकान पर बुलाकर कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को देर रात परिजनों ने अधिवक्ताओं के साथ थाने पहुंचकर व्यापारी पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए गेट पर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों के अनुसार नीरज ने नगर के एक व्यापारी से ब्याज पर करीब एक लाख रुपये उधार लिए थे। व्यापारी लगातार रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि सोमवार क...