नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- जमीन-घर हो या दुकान; अक्सर खरीदने के लिए लोग बैंक से लोन लेते हैं, और समय-समय पर चुकता भी करते रहते हैं। अगर यही कर्ज जी का जंजाल बन गया तो सबकुछ बिक भी जाता है। कुछ ऐसा ही मामला सिंगापुर से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने लाइसेंस प्राप्त महाजन से 2.5 लाख सिंगापुर डॉलर (लगभग 1.75 करोड़ रुपये) का कर्ज लिया था, जो बढ़कर 2.1 करोड़ सिंगापुर डॉलर (लगभग 147 करोड़ रुपये) हो गया। इस वजह से हालात ऐसे बन गए कि उसे अपना 2.1 करोड़ सिंगापुर डॉलर का घर भी बेचना पड़ा। रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति ने 2010-2011 के बीच कर्ज लिया था। इस पर प्रति माह 4 प्रतिशत ब्याज दर थी, देरी से भुगतान पर प्रति माह 8 प्रतिशत ब्याज लगता था, और इसके अलावा प्रति माह 2500 सिंगापुर डॉलर का देरी शुल्क भी था। बताया जाता है कि चार वर्षों में इन शुल्कों क...