नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश की पूजा के लिए खास मानी जाती है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस बार मंगलवार को पड़ने की वजह से इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी कहा जा रहा है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में अंगारकी चतुर्थी को कर्ज और आर्थिक परेशानियों से राहत की कामना के लिए भी खास माना गया है। इस दिन शाम के समय गणेश जी की पूजा के साथ कुछ उपाय करने की परंपरा है।हल्दी की माला करें अर्पित अंगारकी संकष्टी पर भगवान गणेश को साबूत हल्दी की माला अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना बेहद फलदाई होता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस उपाय का संबंध मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है और इसे मंगल दोष से राहत की कामना के लिए किया जाता है। पूजा करते समय मन क...