संवाददाता, मार्च 12 -- Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बुधवार को एक युवक ने मां और चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। तीनों के शव बंद कमरे में मिले। चौफेरवा मोहल्ले में हुए कांड के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार परिवार पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझ रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं आर्थिक दबाव और घरेलू तनाव इस घटना की वजह तो नहीं बन गया। सुशील श्रीवास्तव अपने बेटे अमर, पत्नी सुशीला और छोटे भाई सुनील उर्फ गुड्डू के साथ रहते थे। सुशील ने बताया कि वह बुधवार दोपहर शहर में ही शादीशुदा बेटी से मिलने गए थे। जब घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। मोहल्ले के लोगों और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में अमर, सुशीला और सुनील खून से ल...