फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। चौफेरवा मोहल्ले में हुए कांड के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार परिवार पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से जूझ रहा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं आर्थिक दबाव और घरेलू तनाव इस दर्दनाक घटना की वजह तो नहीं बन गया। बेटी दीपिका की शादी के दौरान काफी खर्च हुआ था, जिससे परिवार पर कर्ज बढ़ गया था। इसके अलावा घर में बीमारियों के इलाज में भी पैसे खर्च हुए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इन सब कारणों से परिवार आर्थिक रुप से कमजोर हो गया था और धीरे-धीरे कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था। सुशील कुमार श्रीवास्तव और उनका बेटा अमर छोटे-मोटे काम करके परिवार का गुजारा करते थे। अमर कानपुर से कपड़े आदि लाकर फेरी लगाता था। वहीं सुनील तांबेश्वर चौराहे के पास एक कपड़े के गोदाम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.