बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। भट्ठा मालिक के कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट के नीली चिरैया निवासी 26 वर्षीय प्रमोद पुत्र किशन भट्ठा मजदूरों की ठेकेदारी करता था वह कुछ दिन पहले कई मजदूर लेकर दिल्ली गया था। मामा उमेश रावत ने बताया कि मजदूरों को छोड़ने के बाद वापस गांव आ गया था तो मौका पाकर मजदूर भी वहां से आ गए थे। इस पर भट्ठा मालिक ने प्रमोद के ऊपर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज निकाल दिया था। प्रमोद के न मिलने पर भट्ठा मालिक ने उसके भाई हिमांशु को बंधक बना लिया। कर्ज अदा न कर पाने से परेशान प्रमोद ने छह दिन पहले कमरे के अंदर छप्पर की ढाणी में रस्सी से फांसी लगा ली थी। मौके पर पहुंचे घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.