हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन का अतिक्रमण कार्यों पर कार्रवाई जारी है। बुधवार को नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कर्जन ग्राउंड के सामने रांची पटना रोड पर कब्जा जमाने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटा दिया। इसके बाद उन्हें सामने सब्जी मार्केट में शिफ्ट कराया गया। नगर निगम प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि आए दिन शिकायत मिल रहे थी कि कर्जन ग्राउंड के समीप शहर के मुख्य मार्ग पर सब्जी मार्केट को सड़क पर लगाए जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। जिसके आलोक मे यह कार्रवाई की गई है। बुधवार को उप महापौर अविनाश यादव के नेतृत्व में नगर निगम की टीम निरीक्षण करने पहुंची। इसमे सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडे , वार्ड पार्षद दीपरंजन , टिंकू वसीम खान एवं कुणाल चौरासिया आदि शामिल थे। नगर निगम प्रशासन में कार्रवाई करते हुए पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.