हाथरस, जून 27 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के सरक्यूलर रोड पीली कोठी पर कर्ज से परेशान शहर के प्रमुख बुकसेलर ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने लेनदारों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरक्यूलर रोड पीली कोठी निवासी अशोक कुमार गुप्ता 55 पुत्र राधेश्याम गुप्ता बुक स्टोर चलाते थे। सरक्यूलर रोड पर उनकी दुकान है। भतीजे हिमांशु ने बताया कि अशोक कुमार गुप्ता पर बैंक व शहर के हुंडी संचालकों का करीब पांच करोड़ रुपए कर्ज था। लेनदार लगातार उनपर दबाव बना रहे थे। इससे वह काफी तनाव में थे। बताया कि लेनदारों से परेशान होकर करीब एक माह पूर्व घर छोड़कर भी चले गए थे। चार दिन पहले वह वापस लौटे थे। इसके बाद लेनदार तगादे के लिए घर पहुंचने लगे। आर...