नई दिल्ली, जून 20 -- ज्योतिष के मुताबिक 22 जून 2026 को ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस दिन बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में पहले से गुरु और शुक्र मौजूद हैं। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और व्यापार का ग्रह माना जाता है। गुरु ज्ञान और भाग्य से जुड़े हैं, जबकि शुक्र सुख-सुविधा और धन के कारक माने जाते हैं। इसलिए इन तीनों ग्रहों का एक साथ आना कई लोगों के लिए अच्छे संकेत दे सकता है। इस ग्रह योग का असर सभी 12 राशियों पर रहेगा, लेकिन 4 राशियों के लिए यह समय खास माना जा रहा है।मिथुन राशि: करियर में मिल सकते हैं नए मौके मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में भी फायदा होने के संकेत हैं। किसी जरूरी...